Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जेपी नड्डा का ‘सुपर प्राइम मिनिस्टर’ के जरिए कांग्रेस पर पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का निर्णय किया है। उनके परिवार को इस बारे में जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘सुपर प्राइम मिनिस्टर’ और अध्यादेश फाड़े जाने के वाकये का जिक्र कर राहुल गांधी को खूब खरी-खोटी सुनाई।  दरअसल, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए उचित और सम्मानजनक स्थान नहीं देने का आरोप लगाया। कांग्रेस की मांग थी कि अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाना चाहिए था, जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सके।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और केंद्र की एनडीए सरकार ने मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री का सरासर अपमान किया है।

Popular Articles