Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जिला पंचायत चुनाव: 10 सीटों पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस का कब्जा

प्रदेश के 10 जिलों में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जीत ली है, जबकि देहरादून में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। नैनीताल जिले का परिणाम विवाद के चलते अभी लंबित है।
गुरुवार सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक मतदान संपन्न हुआ। नैनीताल में मतदान के दौरान विवाद हुआ, मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और नतीजा टल गया।
शेष छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि पांच जिलों में भाजपा अध्यक्ष पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
किस जिले में किसका कब्जा:
• टिहरी: इशिता सजवाण – भाजपा
• उधम सिंह नगर: अजय मौर्य – भाजपा
• चंपावत: आनंद सिंह अधिकारी – भाजपा
• पिथौरागढ़: जितेंद्र प्रसाद – भाजपा
• उत्तरकाशी: रमेश चौहान – भाजपा
• चमोली: दौलत सिंह बिष्ट – भाजपा
• अल्मोड़ा: हेमा गैड़ा – भाजपा
• रुद्रप्रयाग: पूनम कठैत – भाजपा
• पौड़ी: रचना बुटोला – भाजपा
• बागेश्वर: शोभा आर्या – भाजपा
• देहरादून: सुखविंदर कौर – कांग्रेस

Popular Articles