Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जाते-जाते बाइडन ने पुतिन की बढ़ाई परेशानी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जाते जाते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका दिया है। अमेरिका की बाइडन प्रशासन ने रूस की ऊर्जा क्षेत्र की 200 से ज्यादा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें दो भारतीय कंपनियां स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज और एविजन मैनेजमेंट सर्विसेज भी शामिल है। इन कंपनियों पर जिन पर रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों ने रूस से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के परिवहन में भाग लिया था। मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा अमेरिका ने आज रूस के ऊर्जा क्षेत्र में शामिल 200 से अधिक संस्थाओं और लोगों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिनमें रूस के प्रमुख तेल उत्पादक, बीमा कंपनियां और अन्य संस्थाएं शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों के बाद नए प्रतिबंधों के निशाने पर 180 से ज्यादा तेल वाहक जहाज, व्यापारी, तेल क्षेत्र सेवा कंपनियां और रूसी ऊर्जा अधिकारी भी हैं। ब्लिंकन ने कहा कि इस कार्रवाई से रूस के ऊर्जा संसाधनों से मिलने वाली आय पर असर पड़ेगा और रूस को यूक्रेन पर अपना युद्ध जारी रखने के लिए वित्तीय मदद मिलना मुश्किल होगा।अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की सूची में लगभग 80 संस्थाओं और व्यक्तियों को शामिल किया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने अमेरिकी स्वीकृत आर्कटिक एलएनजी 2 परियोजना को समर्थन दिया, रूस के खनन और धातु क्षेत्र में काम करने वाले लोग और रूस के परमाणु ऊर्जा संगठन रोसाटॉम के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।

Popular Articles