Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चीन के कुछ उत्पादों पर अमेरिका ने आयात शुल्क में फिर की वृद्धि

बाइडन प्रशासन ने अमेरिकी स्वच्छ ऊर्चा व्यवसायों की रक्षा के लिए चीन से सौर वैफर्स, पॉलीसिलिकॉन और कुछ टंगस्टन उत्पादों पर टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ाने की योजना बना ली है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय के नोटिस में कहा गया है कि चीनी व्यापार प्रथाओं की समीक्षा के बाद, सौर वेफर्स और पॉलीसिलिकॉन पर टैरिफ 50% तक बढ़ जाएगा और कुछ टंगस्टन उत्पादों पर शुल्क 25% तक बढ़ जाएगा। यह टैरिफ 1 जनवरी से प्रभावी होगा।यूएसटीआर (अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि) कैथरीन ताइ ने कहा, आज घोषित टैरिफ वृद्धि चीन की हानिकारक नीतियों और प्रथाओं को काफी हद तक रोक कर देगी। यह कार्रवाई स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अर्थव्यवस्था, महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं के लचीलेपन को बढ़ाते हुए बाइडन-हैरिस प्रशासन के तहत किए गए घरेलू निवेश का पूरक होगी। पिछले हफ्ते, वाशिंगटन ने उन्नत सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी तक चीनी पहुंच पर प्रतिबंध कड़े कर दिए। इन सख्त उपायों को लेकर बीजिंग ने गैलियम, जर्मेनियम और एंटीमनी जैसे कंप्यूटर चिप्स बनाने के लिए जरूरी खनिजों के अमेरिका से आयात पर प्रतिबंध लगाकर जवाब दिया। चीन इन सामग्रियों में से अधिकांश के एक बहुत बड़े हिस्से का प्रदाता है। माना जा रहा है कि अमेरिका में 20 जनवरी के बाद डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद व्यापार युद्ध बढ़ने से पहले ही बाइडन प्रशासन ने चीनी उत्पादों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसका नतीजा यह हुआ कि चीन ने भी कुछ उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया।अमेरिका ने टंगस्टन पर 25% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी की है। इसके उत्पादन पर चीन का प्रभुत्व है। इसका इस्तेमाल हथियार निर्माण के अलावा एक्स-रे ट्यूब और प्रकाश बल्व फिलामेंट्स के लिए होता है। अमेरिका इसका उत्पादन नहीं करता। ऐसे मूल्य वृद्धि होगी।

Popular Articles