Top 5 This Week

Related Posts

चला बुलडोजर, बनभूलपुरा में 20 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

हल्द्वानी। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह के पास नालियों पर किए गए 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने बताया कि नालियों पर अवैध निर्माण होने से बरसाती पानी की निकासी बाधित हो रही थी। इसके कारण क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो रही थीं और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन के अनुसार अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं होने पर बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Popular Articles