Top 5 This Week

Related Posts

गौला बाईपास पर स्मैक के साथ 36 वर्षीय युवक गिरफ्तार

यात्री विश्राम गृह के पास पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया दानिश, 7.74 ग्राम स्मैक बरामद

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच बनभूलपुरा पुलिस ने गौला बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 7.74 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौला बाईपास रोड पर चेकिंग की।

इसी दौरान गौजाजाली उत्तर के पास यात्री विश्राम गृह के नजदीक पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। पुलिस का दावा है कि तलाशी में मौ. दानिश पुत्र मौ. नासिर, निवासी वार्ड नंबर 31, मोहम्मदी मस्जिद वाली गली, बनभूलपुरा के कब्जे से 7.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल सुनील कुमार।

Popular Articles