भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र से एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात कर योजनाओं के लाभ और क्रियान्वयन पर फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री सोमवार को ही मानसून सत्र के लिए भराड़ीसैंण-गैरसैंण पहुंच गए थे। मंगलवार से शुरू हो रहे सत्र के लिए प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है, जो 22 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी।
सत्र को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए परिसर और आसपास धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी, बिना अनुमति सभा, हथियार लाने, लाउडस्पीकर के उपयोग और भड़काऊ संदेश फैलाने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।





