लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। अब पांचवें चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदातों को लुभाने के लिए नकदी औ नशीले पदार्थों सहित हर हथकंडे अपना रहे हैं। जिन्हें चुनाव अधिकारियों द्वारा पकड़ा भी जा रहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि अधिकारियों ने 8,889 करोड़ रुपए की नकदी, ड्रग्स और अन्य प्रलोभन जब्त किए हैं। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 45 फीसदी नशीली दवाओं का है, जो लगभग 3,959 करोड़ रुपए है। नाव अधिकारी के मुताबिक, ड्रग्स, शराब, कीमती धातुएं, मुफ्त चीजें और नकदी अलग-अलग स्तर पर चुनावों को प्रभावित करते हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और भारतीय तट रक्षक ने संयुक्त अभियान में केवल तीन दिनों में 892 करोड़ रुपए की तीन उच्च मूल्य वाली दवाओं को जब्त किया है।





