Top 5 This Week

Related Posts

गदरपुर में आयोजित होगी श्री कृष्ण बाल स्वरूप कार्यक्रम

गदरपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर परिसर में बच्चों के लिए “नटखट कान्हा एवं प्यारी राधा” बाल स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

श्री सनातन धर्म युवा मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रतियोगिता 03 सितंबर 2026 को शाम 4:00 बजे से आयोजित होगी। इसमें बच्चों के लिए दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। 1 से 4 वर्ष के बच्चों के लिए रैंप वॉक एवं स्वरूप दर्शन तथा 5 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए स्वरूप प्रदर्शन एवं प्रस्तुति होगी।
आयोजकों के अनुसार सभी सहभागी बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि उत्कृष्ट प्रस्तुति पर विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अभिभावक 30 अगस्त 2026 से पहले पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड WhatsApp के माध्यम से भेजना होगा।

पंजीकरण एवं जानकारी के लिए संपर्क श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर

Popular Articles