डिलीवरी करने आया था तस्कर पुलिस ने धर दबोच लिया, कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई
रुद्रपुर। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान सितारगंज रोड ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते से एक बाईक सवार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 13 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर को पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली खटीमा पुलिस क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी को चैकिंग कर रही।
पुलिस सितारगंज रोड कच्चे रोड से बाईक सवार को रोक कर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो स्मैक बरामद की। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता बताया। पुलिस के मुताबिक बाईक सवार तस्कर स्मैक से 44.65 ग्राम हुई। पूछताछ में बताया कि वह स्मैक की नशे के आदी युवकों को डिलीवरी करने आया था।
उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। बाईक भी सीज कर दी।
पुलिस टीम में एसआई भुवन गहतौड़ी,हेड कांस्टेबल देवेश पाण्डेय,नवीन रजवार,इसाक,मोहसीन आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।





