Thursday, February 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

क्या रूस-यूक्रेन के बीच होगा सीजफायर? डोनाल्ड ट्रंप ने की पुतिन से बात; आखिर कहां फंस रहा पेच

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दो घंटे से ज्यादा समय तक फोन पर बात की। यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के सिलसिले में हुई इस वार्ता में पुतिन ने कहा कि रूस युद्ध समाप्ति के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए यूक्रेन को व्यावहारिक समझौते की ओर बढ़ना होगा।

दोनों नेताओं के बीच चार महीने में टेलीफोन पर हुई यह तीसरी वार्ता थी। इस वार्ता में भी मुख्य मुद्दा यूक्रेन युद्ध ही रहा। भारतीय समयानुसार देर रात हुई इस वार्ता को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्पष्ट और अर्थपूर्ण बताया है। कहा कि रूस शांति समझौते के लिए तैयार है। लेकिन इसके लिए दोनों पक्षों को समान रूप से प्रयास करने होंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस ने वार्ता को लेकर विस्तृत बयान अभी जारी नहीं किया है। लेकिन वार्ता से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार का दिन रचनात्मक होने की उम्मीद जताई थी। ट्रंप यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अतिरिक्त यूरोपीय देशों के प्रमुख नेताओं से भी टेलीफोन पर वार्ता करेंगे।

इस बीच अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के बहुत खुले विचार हैं। अगर उन्हें लगता है कि पुतिन शांति वार्ता को लेकर गंभीर नहीं हैं तो वह (ट्रंप) यूक्रेन में शांति के लिए प्रयास छोड़ देंगे। जबकि रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने ट्रंप को इस्तांबुल में पिछले हफ्ते यूक्रेन के साथ हुई वार्ता के ¨बदुओं के बारे में बताया और उन पर सहमति बनाए जाने की आवश्यकता जताई।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध विराम पर अपनी स्थिति व्यक्त की है, और मैंने अपनी ओर से यह भी कहा कि रूस भी यूक्रेनी संकट के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है। हमें बस शांति की ओर बढ़ने के सबसे प्रभावी तरीकों का निर्धारण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी राष्ट्रपति से सहमत हैं कि रूस संभावित भविष्य की शांति संधि पर एक ज्ञापन पर यूक्रेनी पक्ष के साथ काम करने के लिए तैयार है और सुझाव देगा, जिसमें कई मुद्दों को परिभाषित किया गया है, जैसे कि समझौते के सिद्धांत, संभावित शांति समझौते की शर्तें और इसी तरह, एक निश्चित अवधि के लिए संभावित युद्ध विराम सहित, यदि उचित समझौते होते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने व्लादिमीर पुतिन से ढाई घंटे बात की। मुझे लगता है कि कुछ प्रगति हुई है। वहां बहुत भयानक स्थिति है, हर हफ़्ते 5000 युवा मारे जा रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि हमने कुछ किया है। हमने ज़्यादातर यूरोपीय देशों के प्रमुखों से भी बात की है और हम इस पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Popular Articles