Thursday, February 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

केदारनाथ में दर्शनार्थियों का आंकडा दो लाख के पार

चारधाम यात्रा शुरू होने के एक ही हफ्ते में केदारनाथ धाम में इस वर्ष नया रिकॉर्ड बन गया है। कपाटोद्घाटन के आठ दिनों में ही धाम में दर्शनार्थियों का आंकडा दो लाख के पार हो गया है। पूरे दिनभर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। धाम में हेलीपैड से मंदिर तक लंबी लाइन लगी रही। साथ ही पैदल मार्ग पर भी भक्तों का रेला उमड़ा रहा। धाम में कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल दर्शनार्थियों की संख्या दो लाख 17 हजार से अधिक हो गई है। कपाट्दोघाटन पर धाम में 29030 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो यात्रा के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। इसके बाद से भी धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसके बाद 11 मई को 22599 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते भक्तों को सभामंडप से ही दर्शन कराए गए। इससे पूर्व वर्ष 2022 में तीन मई से केदारनाथ की यात्रा शुरू हुई थी। तब, यात्रा के आठवें दिन कुल दर्शनार्थियों की संख्या 151970 थी, जबकि 2023 में 25 अप्रैल से यात्रा का श्रीगणेश हुआ था और आठवें दिन तक धाम में 116108 शिव भक्तों ने दर्शन किए थे।

Popular Articles