फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को रोकने के उपायों की ली जानकारी
लालकुआं। उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने आज लालकुआं स्थित वन अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और संभावित उपायों के संबंध में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान किसानों को जंगली जानवरों के कारण होने वाली आर्थिक क्षति से बचाने के लिए प्रभावी उपायों की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस दौरान संबंधित विभाग के कार्यों एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली गई।
इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद, वन दरोगा निधि कफल्टिया तथा भाजपा मंडल महामंत्री लालकुआं बॉबी सम्भल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





