किच्छा। भाजपा कार्यालय किच्छा में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग से विस्तृत संवाद किया।
बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि हाल ही में आई पहली तिमाही के आँकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि भारत विश्व का सबसे तेज़ ग्रोथ इंजन है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी के लिए भी आभार जताया।
राज्य की उपलब्धियों पर बोलते हुए शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड ने निवेश और औद्योगिक विकास में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश समझौतों में से लगभग 1 लाख करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं।
औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य में मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी, स्टार्टअप नीति,एमएसएमई नीति और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि ‘एक जनपद–दो उत्पाद’, ‘स्टेट मिलेट मिशन’, नई पर्यटन नीति’, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ जैसे प्रयासों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
यही कारण है कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में उत्तराखंड को देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। समान नागरिक संहिता,प्रभावी नकल विरोधी कानून,धर्मांतरण विरोधी कानून और लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़े कदम उठाए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
शरद यादव,प्रमोद ठुकराल, हरविंद्र चुग,अमित श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया!कार्यक्रम में अनिल गोयल,राजेश अरोड़ा, किशन गोयल, दिव्यांश लूथरा,आशीष तिवारी,राज वर्मा, गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, राजेश तिवारी, हारून मलिक, मनमोहन सक्सेना,जितेंद्र गौतम,अमर सिंह, नन्हे खान, इश्तियाक खान, नन्हे खा,मुकेश कोली, प्रकाश पंत, देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल,कुलदीप बग्गा,भावना गुप्ता, सुनीता सिंह, सुनीता गंगवार, ज्योति जड़िया,विशाल गंगवार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।





