बैठक में अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम को नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पूर्व साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शहीद स्मारक पर 26 जुलाई को प्रातः 9 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को मुख्य अतिथि, गणमान्य नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा सेना, आईटीबीपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों को आमंत्रित करने तथा माल्यार्पण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके बाद पूर्वाह्न 10 बजे एमबी डिग्री कॉलेज के लाल बहादुर शास्त्री सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
नई पीढ़ी को देश के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान से परिचित कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग विद्यालयों में जूनियर वर्ग के लिए चित्रकला तथा सीनियर वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि.) रमेश सिंह, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.एस. नेगी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





