Top 5 This Week

Related Posts

काठगोदाम-नैनीताल मार्ग आज रविवार शाम 4 से रात 10 बजे तक बंद, सिर्फ आने वाले वाहनों को मिलेगी एंट्री

कैंची धाम और नैनीताल में उमड़ी भीड़ के चलते बदली यातायात व्यवस्था, पहाड़ जाने वालों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

उत्तरांचल दीप सलीम खान हल्द्वानी। कैंची धाम और नैनीताल में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए रविवार को शाम चार बजे से रात दस बजे तक यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इस दौरान काठगोदाम से नारीमन प्वाइंट होते हुए नैनीताल और भीमताल जाने वाला एनएच मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में मार्ग पर केवल नैनीताल और भीमताल से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को ही निकाला जाएगा।

पहाड़ जाने वालों को करना होगा रूट डायवर्ट

यातायात पुलिस के अनुसार रविवार शाम चार से रात दस बजे तक नैनीताल जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

दिल्ली/देहरादून की ओर से नैनीताल जाने वाले वाहन:
कालाढूंगी रोड → नैनीताल तिराहा → नैनीताल

हल्द्वानी से नैनीताल/भीमताल/भवाली जाने वाले वाहन:
हल्द्वानी → कालटैक्स → मुखानी → फतेहपुर तिराहा → पटुवाडांगर → बेलुआखान → भवाली/भीमताल

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि निर्धारित समय में काठगोदाम मार्ग से पहाड़ की ओर जाने से बचें और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

Popular Articles