Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने जनसंपर्क अभियान का किया शुभारंभ

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और उनके मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी।

ललित जोशी ने डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान की रचना का प्रतीक बताते हुए कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत हर वर्ग के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मूल्यों को अपनी कार्यशैली में सर्वाेपरि रखती है।

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि के बाद ललित जोशी ने वार्ड नंबर 35 में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में शहर के कई हिस्से विकास से वंचित रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है।” लालडाठ चौराहे पर कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में जनता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

 

Popular Articles