Monday, February 3, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

कांगो में संघर्ष के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हो रहे संघर्ष को लेकर विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कांगो में चल रहे संघर्ष के बीच सभी भारतीय सुरक्षित हैं। किंशासा स्थित भारतीय दूतावास वहां के सभी भारतीयों के साथ लगातार संपर्क में है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने देखा कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में कुछ शहरों के कुछ हिस्सों में संघर्ष चल रहा है। वहां लगभग 25 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं। जहां दो दिन से लड़ाई चल रही थी वहां अब लड़ाई रुक गई है। गोमा में एक हजार भारतीय नागरिक थे। इनमें से अधिकतर सुरक्षित निकल गए हैं। हमारे दूतावास ने कई एडवाइजरी के साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर किसी को परेशानी हो तो वो हमसे तुरंत संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि किंशासा में बना दूतावास संघर्ष प्रभावित गोमा से करीब 2500 किमी दूर है। मगर दूतावास समुदाय के लोगों के साथ लगातार संपर्क में है। हमारे सभी लोग सुरक्षित हैं।

Popular Articles