Top 5 This Week

Related Posts

कलेक्ट्रेट कूच में किसानों का गेट पर रोके जाने पर पुलिस से झड़प,जिले भर के किसानों जुटना शुरू, हाईवे पर बैठे

कलेक्ट्रेट छाबनी में तब्दील, तीन दिन चलेगा धरना-प्रदर्शन

किसानों का बिजली फ्री,प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट निशुल्क बिजली, स्मार्ट मीटर का विरोध समेत कई मांगें शामिल

रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर किसानों का तीन दिवसीय कलेक्ट्रेट में पहुंचना शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस से किसानों से तीखी नोंकझोंक हो गई। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। हालांकि जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के चारों ओर बेरिंग गेटिंग कर रखी है। कलेक्ट्रेट जिले भर का पुलिस फोर्स पहुंच गया है। भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिन तक कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन का एलान किया। इसी के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान अपने वाहनों से कलेक्ट्रेट पहुंचना शुरू हो गये। किसानों के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कलेक्ट्रेट परिसर छाबनी में तब्दील हो गया। कलेक्टर के बाहर हाईवे पर पुलिस टीम तैनात की गई है। हालांकि प्रशासन ने

किसानों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्टेडियम रोड पर व्यवस्था की गई है। किसानों को कलेक्ट्रेट गेट पर रोके जाने पर किसानों में आक्रोश फैल गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। किसानों का पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई और किसान हाईवे पर ही बैठ गये। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी किसानों को स्टेडियम रोड से आने के लिए कहते रहे। लेकिन किसानों ने प्रशासन या पुलिस की एक नहीं सुनी। समाचार लिखे जाने किसान हाईवे पर बैठे हुए थे।

किसानों की यह है मांगें

ट्यूबवेल के लिए बिजली निशुल्क करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली निश्शुल्क देने की मांग की जा रही है।किसानों ने घरों में जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने चाहिए।इसके अलावा किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिए जाने की मांग भी शामिल हैं।

Popular Articles