नैनीताल। राज्य अतिथि गृह में स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय करंट लगने से एक टेकनीशियन की खंभे से गिरकर सर पर चोट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी महेंद्र सिंह (30), पुत्र बनवारी लाल, नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में टेकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह राज्य अतिथि गृह की बाउंड्री के भीतर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ यति उप्रेती ने बताया कि आज सुबह एक 30 वर्षीय महेंद्र सिंह नाम का मरीज आया था। वह रुद्रपुर का रहने वाला है जो कि नैनीताल क्लब में इलेक्ट्रिशन का काम करता था। आज विद्युत के कर्ज से वह पोल पर चढ़ा था। झटका लगने से वह नीचे गिर गया था और उसके सर में भी चोट आई थी जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। यह ब्रॉड डेड आया था।





