Sunday, March 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कनवाड़ी पहाड़ी की दरारों से रानीखेत हाईवे को खतरा, लगातार बारिश से भूस्खलन का डर

रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान के पास कनवाड़ी की पहाड़ी दरकने से हालात बिगड़ने लगे हैं। पहाड़ी पर आई बड़ी-बड़ी दरारें गंभीर खतरे का संकेत दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी और क्षेत्रवासियों ने चेताया कि लगातार बारिश से पहाड़ी और कमजोर हो रही है, जिससे किसी बड़े हादसे का अंदेशा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

गौरतलब है कि इस मार्ग से आम यात्री और पर्यटक ही नहीं बल्कि सेना के वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में दरकती पहाड़ी की अनदेखी बड़े संकट को न्योता दे सकती है।

Popular Articles