न्यूयॉर्क । अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी टेप ने जेफ्री एपस्टीन प्रकरण को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इन टेप में एपस्टीन की सहयोगी रही गिस्लेन मैक्सवेल के बयान दर्ज हैं। मैक्सवेल ने खुलासा किया कि ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना से एपस्टीन की मुलाकात तय की गई थी।
एपस्टीन पर यौन तस्करी और शोषण के गंभीर आरोप रहे हैं। उनकी सहयोगी मैक्सवेल को इसी अपराध में 20 वर्ष की सजा सुनाई गई है और वह फिलहाल जेल में बंद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्षमादान की मांग कर रही हैं।
पिछले महीने डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने जेल में मैक्सवेल से पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा कि एपस्टीन से मिलने से पहले वह लंदन में रहती थीं और वहां उनका परिचय कई प्रभावशाली लोगों से था। इनमें राजकुमारी डायना की घनिष्ठ मित्र रोजा मॉन्कटन भी शामिल थीं।
मैक्सवेल ने बताया कि रोजा के पति डोमिनिक लॉसन एक प्रसिद्ध पत्रकार थे और इन्हीं संपर्कों के जरिए एपस्टीन और डायना की मुलाकात संभव हुई। हालांकि, इस कथित मुलाकात के विवरण अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
एपस्टीन मामले में प्रिंसेस डायना का जिक्र





