Thursday, March 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ऊर्जा सप्ताह वैश्विक संवाद को पुन: परिभाषित करेगा भारत

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2025 वैश्विक ऊर्जा संवाद को पुन: परिभाषित करेगा। मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय पेट्रोलियम उद्योग महासंघ (एफआईपीआई) की ओर से यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 11 से 14 फरवरी तक इसका आयोजन किया जा रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने बताया कि वर्ष 2023 में आरंभ होने के बाद से, भारत ऊर्जा सप्ताह लगातार वैश्विक तौर पर अपनी उपयोगिता दर्ज करा रहा है। भागीदारों और चर्चाओं के लिहाज से इस वर्ष का आयोजन पिछले आयोजनों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है। आईईडब्ल्यू में प्रमुख वक्ता के रूप में इस बार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ऊर्जा कंपनियों के लगभग 70 मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें वैश्विक भागीदारी बढ़ेगी और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं, सबसे बड़े ऊर्जा उत्पादकों और प्रमुख विकासशील देशों के 20 से अधिक ऊर्जा मंत्री और उप मंत्री शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और दुनिया की कुछ सबसे बड़ी फॉर्च्यून 500 ऊर्जा कंपनियों के 90 मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी शामिल होंगे, जिनमें बीपी, टोटल एनर्जीज, कतर एनर्जी, एडीएनओसी, बेकर ह्यूजेस और विटोल समूह शामिल हैं।

Popular Articles