Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड TET परीक्षा: एडमिट कार्ड जारी, 27 सितंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड में अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित होगी और अभ्यर्थी शनिवार, 13 सितंबर से विभागीय वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कहाँ से मिलेगा एडमिट कार्ड

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से बताया गया कि प्रवेश पत्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या पासवर्ड या नाम जन्मतिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का स्वरूप और केंद्र

  • तिथि: 27 सितंबर
  • पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (टीईटी प्रथमप्राथमिक शिक्षक हेतु)
  • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक (टीईटी द्वितीयजूनियर हाईस्कूल शिक्षक हेतु)
  • केंद्र: परीक्षा 29 शहरों के 94 केंद्रों पर आयोजित होगी।
  • पंजीकरण: टीईटी प्रथम के लिए 14,596 और टीईटी द्वितीय के लिए 24,517 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

प्रवेश पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, तो वे 25 और 26 सितंबर को अपने चयनित परीक्षा शहर के नोडल परीक्षा केंद्र से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी।

क्यों जरूरी है टीईटी

राज्य में प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक बनने के लिए क्रमशः टीईटी प्रथम और टीईटी द्वितीय परीक्षा पास करना अनिवार्य है। परिषद ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 10 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

Popular Articles