मंगलवार को सुबह-सुबह लोग उस समय घरों से बाहर निकल भागे, जब भूकंप के झटके का एहसास हुआ। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है, जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई।
बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लोग भूकंप का झटका महसूस कर घरों से बाहर निकल भागे। पटना समेत कई जिलों में लोगों ने यह झटका ज्यादा महसूस किया। आज सुबह करीब 6:38 के करीब लोगों को भूकंप के झटका महसूस हुआ। इस दौरान लोग काफी डर गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही अधिकतर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। पटना में भूकंप का झटका करीब 30 सेकंड तक महसूस किया गया। पटना के अलावा मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सीवान, समस्तीपुर, मुंगेर, किशनगंज, वैशाली समेत अन्य शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।सुबह होने के कारण भूकंप को ज्यादातर लोग समझ नहीं पाए लेकिन जो जाग गए थे या बिछावन हिलने से जागे, वह तुरंत घर से बाहर भागे। महिलाओं में काफी डर समाया हुआ है। भूकंप के आधे घंटे बाद भी लोग घर से बाहर हैं। लोगों को घरों के अंदर अपने बिछावन के ऊपर टंगा पंखा झूलते देखा, जिससे डर समाया हुआ है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तिब्बत के जिजांग शहर में 6:35 बजे भूकंप आने के बाद बिहार में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि अब तक कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं आई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। इधर, पटना के गर्दनीबाग निवासी सुनील वर्मा में बताया कि सुबह परिवार के साथ चाय पी रहा था अचानक कंपन महसूस हुई। छत की ओर देखा तो पंखे को हिलते हुए पाया। इसके बाद फौरन घर से बाहर निकलकर सड़क पर गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी कई लोग सुबह सुबह अपने घरों से बाहर निकले दिखे। इस सभी ने भूकंप के झटके महसूस किए थे।