अमेरिका में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा में भारत का नाम फिर सामने आया। अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति केडेमोक्रेट सांसदोंने शुक्रवार को कहा कि भारत पर टैरिफ लगाने से रूसी राष्ट्रपतिव्लादिमीर पुतिनको नहीं रोका जा सकता और इससे यूक्रेन में युद्ध को भी खत्म नहीं किया जा सकेगा। सांसदों नेट्रंप सरकारकी रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि रूस को रोकने के लिए पुतिन को सजा दें और यूक्रेन को सैन्य मदद दें।
ट्रंप प्रशासन ने भारत पर कुल50% टैरिफलगाने का फैसला किया है, जिसमें 25% अतिरिक्त शुल्क रूस से तेल खरीदने के कारण लगाया गया है। यह टैरिफ27 अगस्त से लागूहोगा। भारत ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया है और कहा कि वह अपनेराष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षाकी रक्षा करेगा।





