Sunday, March 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अमेरिका में फिर धांय-धांय, वर्जीनिया में अंधाधुंध फायरिंग में 2 लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग देखने को मिली, जिसमें गनमैन समेत 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गोली लगने से 3 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला पश्चिमी वर्जीनिया के माउंट कार्बन का है। सोमवार को गोलीबारी से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने लोगों को बाहर न निकलने के आदेश जारी किए थे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारी जेस मैकमुलेन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब संदिग्ध गोली चलाने वाले आरोपी का पीछा किया गया, तो उसका शव घर में पड़ा मिला। उसे भी गोली लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। इसके अलावा एक और शख्स की गोली लगने से मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

मैकमुलेन के अनुसार, मौक पर मौजूद तीन अन्य लोगों को गोली लगी थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और न ही इस घटना के पीछे की वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने घटना के बाद लोगों को बाहर न निकलने का आदेश दिया था। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद आदेश वापस ले लिया और इलाके में सबकुछ नॉर्मल हो गया।

Popular Articles