रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना झेल रहे भारत ने सोमवार को करारा जवाब दिया। इसी बीच, भारतीय सेना की ईस्टर्न कमान ने एक पुरानी रिपोर्ट साझा कर अमेरिका की दोहरी नीति पर सवाल उठाए हैं।
5 अगस्त 1971 की इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका 1954 से पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति कर रहा था, और तब तक लगभग 2 अरब डॉलर के हथियार भेज चुका था। रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि एक ओर अमेरिका भारत पर तेल आयात को लेकर दबाव बनाता रहा, जबकि दूसरी ओर वह दशकों से पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति करता रहा है।
भारत का यह रुख बताता है कि वह अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर रणनीतिक संतुलन और पारदर्शिता की मांग को लेकर और मुखर हो रहा है।





