रुद्रपुर। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल की ओर से आयोजित होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सभी तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं। बीती रात श्री सनातन धर्म पांच मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को रवाना किया।





