Top 5 This Week

Related Posts

अजीत डोभाल से मिले चीनी विदेश मंत्री, सीमा विवाद पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने सीमा विवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत बातचीत की।

बैठक में डोभाल ने कहा कि सीमा पर शांति और सौहार्द बना हुआ है। एक सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है और हमारे द्विपक्षीय संबंध और भी मजबूत हुए हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि 24वें दौर की विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता भी पहले की तरह सफल होगी। डोभाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन का दौरा करेंगे, इसलिए यह बातचीत अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वहीं, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि सीमा विवाद पर चीन और भारत के विशेष प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में फिर से मिलना खुशी की बात है। पिछले वर्षों की असफलताएं दोनों देशों की जनता के हित में नहीं थीं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कजान बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दी है।”

वांग यी ने यह भी जोड़ा कि हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई 23वें दौर की वार्ता सकारात्मक रही, जिसमें सीमा स्थिरता और मतभेदों के समाधान की दिशा में सहमति बनी। उन्होंने सीमाओं पर बहाल स्थिरता पर संतोष जताते हुए कहा कि यह सुधार और विकास का एक महत्वपूर्ण अवसर है।”

Popular Articles