Top 5 This Week

Related Posts

STF ने नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, सात आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयाँ तैयार करने और उन्हें बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में गिरोह के सरगना सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी से प्रिंटिंग प्रेस संचालक विजय कुमार पांडेय को पकड़ा। बताया जा रहा है कि वह नकली दवाइयों की पैकेजिंग सामग्री तैयार करता था। इसमें एल्यूमीनियम फॉयल पर बने रैपर और क्यूआर कोड शामिल थे, जिनका इस्तेमाल दवाइयों को असली जैसा दिखाने के लिए किया जाता था।
इससे पहले एसटीएफ ने गिरोह के पाँच अन्य सदस्यों – संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता और पंकज शर्मा – को भी गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और कई राज्यों में नकली दवाइयों की आपूर्ति करता था।
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियाँ सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ करती हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

Popular Articles