Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

RIMS कैंटीन में चाय पीने के बाद जूनियर डॉक्टर वेंटिलेटर पर

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की कैंटीन में चाय पीने के बाद एक जूनियर डॉक्टर की हालत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। मामला गुरुवार देर रात का है। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा 25 वर्षीय डॉ. अरुणा ड्यूटी के दौरान कैंटीन से चाय मंगाकर पी रही थीं।

जानकारी के अनुसार, चाय पीते ही उन्होंने कहा कि इसका स्वाद ठीक नहीं है और बाकी डॉक्टरों ने चाय छोड़ दी। कुछ देर बाद डॉ. अरुणा अचानक बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
प्रारंभिक जांच में यह मामला जहरखुरानी का हो सकता है। रिम्स प्रशासन ने कैंटीन को सील कर दिया है। बरियातू थाना पुलिस ने कैंटीन कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चाय का नमूना फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया है। रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Popular Articles