Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

PM मोदी ने पद्म श्री केएस मणिलाल के निधन पर जताया दुख

प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कट्टुंगल सुब्रह्मण्यम मणिलाल (केएस मणिलाल) का निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को उनके निधन की जानकारी दी। , केएस मणिलाल  को प्राचीन लैटिन पाठ “हॉर्टस मालाबारिकस” के अंग्रेजी और मलयालम में अनुवाद करने के लिए जाना जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, वनस्पति विज्ञान में उनके कार्य भावी पीढ़ियों और शोधकर्ताओं के लिए लगातार मार्गदर्शक का काम करेंगे। मोदी ने लिखा, मणिलाल केरल की संस्कृति और उसके इतिहास के बारे में समान रूप से जिज्ञासु थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

 

Popular Articles