Sunday, September 8, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

NSA डोभाल ने म्यांमार के PM मिन ऑन्ग से की मुलाकात

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल म्यांमार दौरे पर है। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री और वरिष्ठ जनरल मिन ऑन्ग ह्लाइंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के उपायों पर चर्चा की। बता दें, डोभाल फिलहाल मल्टी सेक्टरल टेक्नीकल और इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बीम्सटेक) समूह के सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुखों की बैठक में भाग लेने के लिए म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ में हैं। म्यांमार में 2021 में तख्तापलट के बाद से ही वहां लोकतंत्र की बहाली को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी है। म्यांमार के कई इलाकों में सैन्य जुंटा और प्रतिरोध बलों के बीच झड़प देखी जा रही है। प्रतिरोधी बलों ने कई इलाकों में कब्जा कर लिया है। राज्य प्रशासन परिषद के अध्यक्ष मिन ऑन्ग ह्लाइंग ने शुक्रवार को डोभाल से अपने कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और सहयोग, म्यांमार की राजनीतिक प्रगति, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आम चुनाव कराने की तैयारियों और सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता लाने के उपायों पर बातचीत की।  म्यांमार भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने का प्रयास कर रहा है। दोनों देश 1,643 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जो मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है।

क्या है बिम्सटेक?
BIMSTEC एक क्षेत्रीय संगठन है, जो आर्थिक विकास, व्यापार, परिवहन, ऊर्जा और आतंकवाद विरोधी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बंगाल की खाड़ी के आसपास के देशों को जोड़ता है। इसका मुख्य उद्देश्य अपने सदस्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत और आर्थिक विकास बढ़ावा देना है। बता दें कि इसमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, थाईलैंड, नेपाल और श्रीलंका शामिल है।

Popular Articles