भारत के स्टामर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार-शनिवर की दरमियानी रात इतिहास रच दिया। जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए उन्होंकने दो साल बाद अपने पहले डायमंड लीग खिताब पर कब्जाय जमाया। इतना ही नहीं उन्होंोने वेबर से पिछला हिसाब भी चुकता कर लिया। पिछले 2 टूर्नामेंट में वेबर ने नीरज को मात दी थी।
गोल्ड न ब्वॉिय नीरज ने पहले राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो कर खिताब जीत लिया। वह पहले प्रयास में ही सबसे आगे निकल गए। नीरज का दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का था। इसके बाद उनके अगले तीन अटैम्ट्कल फाउल रहे। आखिरी प्रयास में नीरज ने 82.89 मीटर का थ्रो किया। डायमंड लीग प्रतियोगिता में 90 मीटर क्लब के पांच प्रतियोगियों ने हिस्सा् लिया था।
जूलियन वेबर वेबर ने अपने पहले थ्रो में 87.88 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ब्राजील के लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने तीसरे राउंड में 86.62 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरा स्थान प्राप्त किया. चोपड़ा ने 16 मई को दोहा में डायमंड लीग के दौरान 90.23 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था.
नीरज के सभी प्रयास
• पहला प्रयास- 88.16 मीटर
• दूसरा प्रयास- 85.10 मीटर
• तीसरा प्रयास- फाउल
• चौथा प्रयास- फाउल
• पांचवां प्रयास- फाउल
• छठा प्रयास- 82.89 मीटर
जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थािन पर रहे । ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा ने 86.62 मीटर भाला फेंका और वह तीसरे नंबर पर रहे। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट ने 81.66 मीटर थ्रो किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 80.29 मीटर थ्रो के साथ 5वें पायदान पर रहे। केन्या के जूलियस येगो ने 80.26 मीटर थ्रो किया।