Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

ISRO 2028 में लॉन्च करेगा चंद्रयान-4

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-तीन मिशन को सफल बना चुका है। अब इसरो के वैज्ञानिक 2028 में चंद्रयान-4 लॉन्च करने की तैयारियों में लगे हैं। इसरो अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र में निदेशक (Director, Space Applications Centre) के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ नीलेश देसाई के मुताबिक चंद्रयान-4 का मकसद चंद्रयान-3 मिशन के तहत हासिल की गई उपलब्धियों को आगे बढ़ाना है। चंद्रयान-4 मिशन का मकसद दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने और चट्टान के नमूने एकत्र करने का है। गौरतलब है कि गगनयान मिशन के तहत इसरो चार यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बना रही है। इसके अलावा 2040 तक भारतीय इंसान को भी चंद्रमा की सतह पर भेजने की योजना बना रही है।

Popular Articles