Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

IISF में आकर्षण का केंद्र बनी मानव मिशन पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’

भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2025 में देश की पहली स्वदेशी मानव मिशन पनडुब्बी मत्स्य 6000 का अनावरण किया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसे भारत के गहरे समुद्र अन्वेषण क्षेत्र में ‘अगली बड़ी छलांग’ बताया।

पनडुब्बी के प्रमुख लक्ष्य:

  • 2026 में 500 मीटर की पहली मानवयुक्त डाइव
  • 2027 में 6,000 मीटर की पूर्ण गहराई वाली डाइव

इस मिशन के पूरा होने पर भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल होगा जो समुद्र की अत्यधिक गहराईयों में मानव भेजने की क्षमता रखते हैं।

IISF 2025 में दो लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें छात्र, शिक्षक और विज्ञान विशेषज्ञ शामिल थे।

Popular Articles