Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

BSF जवानों को मिली जर्जर ट्रेन, रेल मंत्री ने 4 अधिकारियों को किया निलंबित

अमरनाथ यात्रा के लिए ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों को खराब और गंदे डिब्बों वाली ट्रेन उपलब्ध कराए जाने के मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में चार रेल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

मामला तब सामने आया जब बीएसएफ की 13 कंपनियों के करीब 1,200 जवान त्रिपुरा के उदयपुर से जम्मू तवी के लिए 6 जून को रवाना होने वाले थे। उन्हें 9 जून को एक विशेष ट्रेन उपलब्ध कराई गई, जिसकी हालत बेहद खराब थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जवानों ने ट्रेन के जर्जर डिब्बों की हालत खुद दिखाते हुए नाराजगी जाहिर की।

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, सुरक्षा बलों की गरिमा सर्वोपरि है। ऐसी लापरवाही अस्वीकार्य है और इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी।”

यह कार्रवाई पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से सोशल मीडिया पर सफाई दिए जाने के एक दिन बाद की गई। इसके बावजूद सार्वजनिक आलोचना तेज होती गई, जिससे रेलवे को अंततः सख्त कदम उठाने पड़े।

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच जल्द पूरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles