Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प. नेहरू को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60 वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के शांतिवन स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जवाहरलाल नेहरू जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे वर्ष 1947 के बाद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई थी। नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है।  एक्स पर पोस्ट कर खरगे ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक और विभिन्न क्षेत्रों में भारत को आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित संरक्षक, स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। हमारे प्रेरणास्त्रोत पंडित जवाहरलाल नेहरू के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। देश की रक्षा, देश की प्रगति, देश की एकता हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। हम अलग-अलग धर्मों का पालन कर सकते हैं। अलग-अलग राज्यों में रह सकते हैं, अलग-अलग भाषा बोल सकते हैं, लेकिन इससे हमारे बीच कोई दीवार नहीं बननी चाहिए। सभी लोगों को प्रगति के समान अवसर मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत अमीर और ज्यादातर बहुत गरीब हों। इसलिए कांग्रेस पार्टी न्याय के उसी रास्ते पर चल रही है।

Popular Articles