कंबोडिया में नौकरी घोटाले में फंसने के बाद 25 और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित देश वापस लाया गया। कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से शुरू हुए बचाव अभियान में भारतीय दूतावास के पांच कांसुलर और दूतावास अधिकारियों ने मदद की। इनसे भारतीय नागरिकों को महत्वपूर्ण मदद मिली। दूतावास ने पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को मदद देने के साथ ही सलाह की पेशकश की। इसके साथ ही पीड़ितों को टिकट खरीद, परेशानी मुक्त चेक-इन और आव्रजन प्रक्रियाओं के लिए एयरलाइंस के साथ संपर्क की सुविधा भी दी गई। इस तरह से दो दर्जन से अधिक भारतीय नागरिक को बचाकर 23 मई, 2024 को 9:30 बजे जेटस्टार की उड़ान 3K592 से देश लाया गया। इसके बाद इन लोगों ने 24 मई, 2024 को 5:15 बजे एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI451 से विशाखापत्तनम तक की यात्रा की।