Friday, July 4, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ओडिशा में ‘जनता की सरकार’ देगी भाजपा : नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को ओडिशा की बीजेडी सरकार पर हमला बोला। आरोप लगाया कि सरकार केवल 54 पैसे प्रतिदिन रिश्वत देकर पांच साल के लिए आपके अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप अधिकारियों के नेतृत्व वाली सरकार को अलविदा कहें, क्योंकि भाजपा आपको ‘जनता की सरकार’ देगी।  भुवनेश्वर में भाजपा की महिला शाखा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, केवल भाजपा ही उन्हें सशक्त बनाकर देश में महिला केंद्रित सरकार दे सकती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को पहली बार एक महिला वित्त मंत्री, एक महिला रक्षा मंत्री और एक महिला विदेश मंत्री मिलीं। जेपी नड्डा ने महिला नेतृत्व का उदाहरण देते हुए कहा कि ओडिशा की एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनी हैं।महिला अधिकारियों को रक्षा बलों में शामिल किया गया है। कई महिला वैज्ञानिक इसरो में शीर्ष पदों पर हैं।  ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में बुधवार शाम दो ट्रकों ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-520 पर रिमुली बाईपास के पास हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार सवार सभी छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Popular Articles