Friday, July 4, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

प्रियंका गांधी गैर गंभीर और पर्यटक राजनेता हैं : पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आलोचना की। उन्होंने प्रियंका को गैर गंभीर और पर्यटक राजनेता बताया क्योंकि चुनाव के बाद वे गायब हो जाती हैं और असल भारत को अब तक नहीं समझ पाई हैं।  गोयल ने कहा कि मैं स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू-गांधी परिवार की भूमिका का सम्मान करता हूं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद से सिर्फ एक ही व्यक्ति की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा देशवासियों की इच्छा पर हावी रही। गोयल ने बुधवार को प्रचार अभियान के दौरान एक साक्षात्कार में प्रियंका के बारे में कहा कि वे गंभीर राजनेता नहीं है। वे असल भारत से जुड़ती नहीं दिखतीं। वे एक अलग ही काल्पनिक दुनिया में रहती हैं। वे सिर्फ चुनाव के दौरान कभी-कभी मैदान में दिखती है फिर गायब हो जाती हैं। बता दें, साक्षात्कार में उनसे पूछा गया था कि क्या प्रियंका भविष्य में मजबूर राजनेता के रूप में उभरेंगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने आगे कहा कि वे वास्तव में लोगों की सेवा नहीं कर सकतीं। सिर्फ एक पर्यटक के रूप में वे भारत को कभी नहीं समझ सकतीं। ‘क्या नेहरू-गांधी परिवार द्वारा अनुभव की गई शहादत पर प्रियंका के बयान लोगों को पसंद आएंगे’ इस सवाल पर गोयल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने एक व्यक्तिगत परिवार के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों के काम को भुनाया है। मैं सम्मान करता हूं कि आजादी की जंग में उनके परिवार की जो भूमिका रही पर यह भी सत्य है कि आजादी के बाद कांग्रेस के सभी लोगों ने सरदार पटेल को नेतृत्व के लिए चुना था लेकिन एक व्यक्ति की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा देशवासियों की इच्छा पर हावी हो गई।

Popular Articles