Top 5 This Week

Related Posts

1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन: दीपक राठौड़

हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। महारैली के उपरांत प्रदेशभर में वोट बचाओ अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना आवश्यक है। दीपक राठौड़ ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कांग्रेस द्वारा निर्मित वोट रक्षक पोर्टल के माध्यम से प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) को पोर्टल के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभाई जा सके।

उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर चौपालों के माध्यम से कांग्रेस के जमीनी संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 यानी मिशन 2027 की तैयारियों को गति दी जाएगी। मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाना है।विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना आवश्यक है। एक व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर नहीं होना चाहिए। विवाह अथवा स्थायी रूप से निवास बदलने की स्थिति में मतदाता का नाम उसके वर्तमान निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं कटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगभग 10 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का विषय गंभीर समीक्षा की मांग करता है। इस पर पारदर्शी तरीके से तथ्यों की जांच होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए राहुल गांधी की सराहना भी की।उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और संविधान सर्वोपरि हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव है और जनता के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।

इस दौरान मुख्य रूप से हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, गणेश उपाध्याय, सतीश नैनवाल, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, जया पाठक, नरेश अग्रवाल, डॉ. मयंक भट्ट, राम सिंह नगरकोटी, संजय किरोला, बहादुर बिष्ट, दीप चंद्र पाठक, महेश कांडपाल, मोहन बिष्ट, किरण माहरा, इंदर पाल आर्य, बिपिन खोलिया, गिरीश पांडे, गुरजीत सिंह गित्ते, मनोज शर्मा, परिमल रॉय एवं दीपक किरोला, तेज राम आर्य, शंकर कोहली, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Popular Articles