Top 5 This Week

Related Posts

बीएलएम एकेडमी में तीन दिवसीय ‘श्रेष्ठा’ इंटर-हाउस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में तीन दिवसीय 15 से 17 अक्टूबर इंटर-हाउस प्रतियोगिता ‘श्रेष्ठा का भव्य आयोजन किया गया।  आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों—पर्सियस हाउस (नीला), सीफियस हाउस (हरा), ओरायन हाउस (पीला) और एक्विला हाउस (गुलाबी)—ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी सदनों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और एकजुटता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के आज के चरण में एक्विला हाउस ने बढ़त हासिल की। इस तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत शंख वादन, मंत्रोच्चारण, कविता पाठ, रंगोली, मेहंदी, समूह गान, कोलाज मेकिंग, कैरिकेचर एवं क्रिएटिव राइटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी कला, अभिव्यक्ति और मौलिक सोच से सभी को प्रभावित किया।

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडली में श्रीमती संगीता माथुर, श्रीमती पल्लवी वालिया, श्री जगमोहन परगई, श्री द्विजेश एवं श्रीमती रेनू दानी शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर सौम्या अग्रवाल, मैनेजर साकेत अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर,  हेड एडमिन एवं एचआर डॉ. अमर सिंह कंवर तथा वाइस प्रिंसिपल श्रीमती पूनम क्वात्रा सहित विद्यालय के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. श्रेष्ठा’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामूहिक प्रयासों की महत्ता समझने का एक सशक्त मंच बना। इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को उत्साह, उमंग और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा से भर दिया।

Popular Articles