Top 5 This Week

Related Posts

ट्रांजिट कैंप की फायरिंग व तोड़फोड़ का खुलासा,तीन गिरफ्तार,दो अभी फरार,एक पिस्टल,तमंचे और कारतूस बरामद

एसएसपी ने किया खुलासा,शिव इंक्लेव में 24 सितंबर की आधी रात को तड़तड़ाई कई राउंड गोलियां, दो कारों में तोड़फोड़ भी की थी

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त असलहे बरामद किए हैं। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। सोमवार दोपहर को एसएसपी अजय गणपति ने घटना का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 24 सितंबर 2026 की रात्रि गंगापुर रोड शिव एन्क्लेव, में हुई फायरिंग एवं वाहनों में तोड़फोड़ की घटना में एफआईआर दर्ज कर विवेचना एसएसआई मुकेश मिश्रा को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि खुलासा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही।

पुलिस शिव नगर तिराहे पर पहुंची। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में फायरिंग की घटना में शामिल तीन युवक एफसीआई गोदाम के सामने किच्छा रोड पर खाली चाय के खोके के पास खड़े हैं। उन्होंने बताया कि मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख वहां खड़े तीन युवकों ने भागने का प्रयास किया। तभी पुलिस ने तीनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपने नाम पता नन्दू पुत्र सालिक राम, निवासी ग्राम नई बस्ती खानपुर विलासपुर रामपुर यूपी,सोहेल पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, किच्छा, हाल आजादनगर वार्ड 7, श्मशान भूमि रोड ट्रांजिट कैंप और सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली पुत्र हरीश चन्द्र अधिकारी, निवासी भदईपुरा वार्ड 14, बंगाली मंदिर के पास, थाना ट्रांजिट कैंप बताया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त नन्दू के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर,दो जिन्दा कारतूस, अभियुक्त सुमित बंगाली एवं सोहेल के कब्जे से एक-एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दोस्त साजेब उर्फ अरमान अपनी फ्रन्ड से मिलने शिव एन्क्लेव कांलोनी में गया था। जिसे कांलोनी वालो ने देख लिया था और लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद समीर मलिक का फोन आया कि तुम लोग कांलोनी में चले जाओ वहा दोस्त साजेब उर्फ अरमान फंसा है। तब पांचो ही वहा चले गये तो साजेब वहां से पहले ही भाग गया था। उसकी कार वही छूट गयी थी। समीर मलिक और साजेब उर्फ अरमान ने कहा कैसे भी हो कार लेकर आ जाओ। लेकिन कालोनी गये तो वहां पर भीड़ लगी हुई थी।कार को ले जाने के लिए कालोनी में घुसते ही हवाई फायरिंग कर दी थी। जिससे लोग अपने घरो मे भाग गये और सावेज की गाड़ी लेने गये तो गाड़ी के टायरो के नट खुले हुए थे। इसके बाद वहां खड़ी दो गाड़ियो को तलवार मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फायरिंग करते हुए भाग गये। एसएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही पुलिस के शिकंजे में होंगे। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ कई कई मुकदमें दर्ज है। खुलासा के दौरान एसपी सिटी प्रमोद कुमार,सीओ सिटी विभव सैनी मौजूद रहे।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी,एसएसआई मुकेश मिश्रा, आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चन्द्र,एसआई जितेन्द्र खत्री, एएसआई चन्द्र प्रकाश बवाड़ी, अनिल कुमार,हिमांशु आर्य समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles