Top 5 This Week

Related Posts

120वें अखिल भारतीय किसान मेले के लिए पंजीकरण प्रारम्भ

स्मार्ट खेती-स्वस्थ धरती-समृद्ध किसान थीम पर होगा आयोजन

पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं उद्योग प्रदर्शनी के लिए व्यावसायिक फर्मों के स्टॉल पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इस वर्ष मेले की थीम ‘स्मार्ट खेती-स्वस्थ धरती-समृद्ध किसान’ रखी गई है।निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी फर्में मेले में अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए पंजीकरण करा रही हैं।

मेले में ट्रैक्टर,कंबाइन हार्वेस्टर,पावर टिलर,प्लान्टर,सब-सॉइलर, सिंचाई उपकरण एवं अन्य आधुनिक कृषि मशीनरी के साथ कृषि रसायन, उर्वरक, कीटनाशी, खरपतवारनाशी, रोगनाशी, पशु पोषण एवं पशु चिकित्सा उत्पाद, बीज एवं पौध तथा औषधीय पौध उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। रबी फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीजों की बिक्री मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके अतिरिक्त हस्तशिल्प, ग्रामीण उद्योग, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, घरेलू उपयोग की वस्तुओं तथा सौर ऊर्जा उत्पादों से जुड़ी फर्में भी प्रतिभाग करेंगी।

बैंक, कृषि अनुसंधान संस्थान,प्रकाशक तथा सरकारी एवं निजी संस्थान भी अपनी योजनाओं, तकनीकों और सेवाओं की जानकारी किसानों एवं आगंतुकों को देंगे। यह मेला आधुनिक कृषि तकनीक, टिकाऊ खेती और किसान समृद्धि को एक मंच पर जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

Popular Articles