Top 5 This Week

Related Posts

कांग्रेसी पहुंचे कोतवाली, रामलीला मैदान में शुद्धीकरण करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग

महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने पुलिस को सौंपी तहरीर, हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज होने पर जताई नाराजगी

रुद्रपुर। सोमवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने कोतवाल प्रकाश दानू को तहरीर सौंपी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की रामलीला मैदान में जनसभा आयोजित हुई थी। जनसभा के बाद भाजपा समर्थक लोगों ने रामलीला मंच का शुद्धिकरण के लिए हवन करा कराया था।

कांग्रेसियों का आरोप था कि भाजपा समर्थकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया। लेकिन अभी भाजपा ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। महानगर अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महानगर अध्यक्ष ने पुलिस को दो पेज़ की तहरीर सौंपी है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में केस दर्ज होने पर कड़ी निंदा की।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा,संदीप चीमा,योगेश चौहान,सुनील चुघ,रंजीत तिवारी, विकास मल्लिक, पार्षद चिराग कालड़ा,अबरार अहमद,सरोज शर्मा, राकेश कोली,मोहन कुमार,अशोक मंडल, ललित बिष्ट, आशीष बाला समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Popular Articles