Top 5 This Week

Related Posts

बगवाड़ा पुलिस ने डकैती का एक और आरोपी दबोचा, लूटी गई नगदी में से 50 हजार रुपए भी बरामद

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर की चौकी बगवाड़ा पुलिस ने डकैती का एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले मलसी रोड पर कैश कलेक्शन कर्मी विनीत पाठक से हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर करीब 12 लाख की नगदी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि बगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल,एसआई मोहन चंद्र जोशी, ललित मोहन,नवीन गिरी क्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही। इसी बीच पुलिस मलसी रोड पर पहुंची। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने उस पर संदेह होने पर उसकी घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। जामा तलाशी ली गयी तो पकडे व्यक्ति से 50 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई।

पूछताछ में उसने अपना नाम तरसेम सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी पसियापुर विलासपुर रामपुर यूपी बताया। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अभी कई आरोपी बचे हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

Popular Articles