Top 5 This Week

Related Posts

दिनेशपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,17 लाख कीमती समेत हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम राज मिले

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई को आपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना दिनेशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 17 लाख कीमती मादक पदार्थ 57 ग्राम हेरोइन के साथ शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी पंतनगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में थाना दिनेशपुर पुलिस द्वारा ग्राम बुकसौरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी एवं चैकिंग की जा रही थी। इसी बीच थाना दिनेशपुर पुलिस टीम ने ग्राम बुकसौरा में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर बताया। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में नशे में लिप्त सौदागरों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद हेरोइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में 17 लाख कीमती आंकी गई है। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जयनगर अर्जुन सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह बोरा,महेंद्र, महिला कांस्टेबल
पूजा समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में पुलिस को कई जानकारी मिली

रुद्रपुर। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बरामद हेरोइन के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके अतिरिक्त दिनेशपुर क्षेत्र में मादक पदार्थ खरीदने-बेचने एवं तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी अहम सुराग प्राप्त हुए हैं। पुलिस अब इन जानकारियों का सत्यापन करते हुए मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंचने की दिशा में कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Popular Articles