Top 5 This Week

Related Posts

ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल की बाईक जानवर से टकराईं, दर्दनाक मौत

ट्रांजिट कैंप में थी तैनाती,पुलिस महकमें में शोक की लहर,परिवार में कोहराम

रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात बाईक सवार कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान जानवर से टकरा गया। जिससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल की मौत की सूचना पर महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल 41 वर्षीय भुवन आर्या पुत्र मनीराम निवासी मित्रपुरम,जोहार ज्योति दमुवाढूंगा हल्द्वानी नैनीताल की ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनाती थी और शुक्रवार की रात बाईक से गश्त रहे थे।इसी बीच सेंटर प्वाइंट होटल के पास बाईक जानवर से टकरा गई। बताया जाता है कि हादसा इतना भयंकर था कि कांस्टेबल के हार्ट में जानवर की सींग घुस गया ‌ हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली से पुलिस पहुंची। घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचा गया।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के पिता,छोटा भाई भाई कमल चंद्र आर्या समेत अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसआई जितेंद्र खत्री ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा। बाद में कांस्टेबल का पार्थिक शरीर पुलिस लाईन पहुंचा। यहां पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी।मृतक वर्ष 2009 बैच का कांस्टेबल था। भाइयों में बड़े से छोटा था। मृतक का एक बेटा 7 वर्ष का है। परिवार में कोहराम मच गया।

Popular Articles